UPSC Engineering Services Exam 2026 – Complete Guide, Eligibility, Syllabus & Preparation Tips

UPSC Engineering Services Exam 2026 – पूरी जानकारी, सिलेबस, सैलरी और सफलता गाइड

UPSC Engineering Services Exam 2026 भारत की सबसे प्रतिष्ठित Engineering exam में से एक है। इसे अक्सर “engineers का IAS” कहा जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए golden अवसर है जो भारत सरकार के Group A Gazetted Officer बनकर एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।

इस blog में हम UPSC Engineering Services Exam 2026 से जुड़ी हर जानकारी बताएँगे — परीक्षा पैटर्न क्या है , सिलेबस में क्या क्या है , सैलरी कितना है , चयन प्रक्रिया क्या है , तैयारी रणनीति और बुक लिस्ट के साथ सब कुछ बताएंगे।

UPSC Engineering Services Exam 2026 – परीक्षा का अवलोकन

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UPSC Engineering Services Examination (ESE) 2026
आयोजित संस्था Union Public Service Commission (UPSC)
पद का प्रकार Group A Gazetted Officer
योग्यता B.E./B.Tech (संबंधित शाखा से)
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
चयन प्रक्रिया Prelims + Mains + Interview
नोटिफिकेशन तिथि (अनुमानित) सितंबर / अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथि जनवरी 2026 (Prelims), जून 2026 (Mains)

कौन-कौन से विभागों में आपकी पोस्टिंग मिलती है?

ESE क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में कार्य कर सकते हैं:

  • Indian Railways

  • Central Public Works Department (CPWD)

  • Defence Services

  • Central Water Commission (CWC)

  • Ordnance Factory

  • Border Roads Organization (BRO)

इन विभागों में उच्च वेतन, रहने के लिए सरकारी आवास, वाहन सुविधा, DA, TA, और पेंशन लाभ मिलते हैं।

UPSC ESE 2026 – योग्य इंजीनियरिंग ब्रांच

Civil Engineering – सड़क, पुल, भवन निर्माण कार्य के लिये

Mechanical Engineering – मशीन, इंजन, उत्पादन कार्य के लिये

Electrical Engineering – पावर सिस्टम, इलेक्ट्रिकल नेटवर्क कार्य के लिये

Electronics & Telecommunication Engineering – कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम कार्य के लिये

UPSC Engineering Services Exam 2026 – चयन प्रक्रिया

Prelims (Objective Type)

दो पेपर:

  • Paper 1 – General Studies & Engineering Aptitude (200 अंक)

  • Paper 2 – Technical (Branch Specific) (300 अंक)

टिप्स:

  • रोज़ाना 1–2 घंटे Aptitude और GS पढ़ें

  • Previous Year Papers हल करें

  • Time Management पर ध्यान दें

Mains (Descriptive Type)

दो तकनीकी पेपर, प्रत्येक 300 अंक का।

टिप्स:

  • Step-by-step उत्तर लिखें

  • Standard Books का गहन अध्ययन करें

  • पिछले वर्षों के प्रश्नों का सॉल्व करें

Personality Test / Interview

कुल अंक: 200 अंक का
मूल्यांकन: Leadership, Decision-Making और Communication Skills

टिप्स:

  • Engineering News और Current Affairs पर अपडेट रहें

  • Mock Interviews का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करें

UPSC ESE 2026 – आयु सीमा

श्रेणी अधिकतम आयु
General 30 वर्ष
OBC 33 वर्ष
SC/ST 35 वर्ष
Government Employees / Ex-Servicemen नियम अनुसार छूट

UPSC ESE 2026 – सैलरी और सुविधाएँ

विवरण राशि / लाभ
Basic Pay ₹56,100 (Level 10)
Gross Salary ₹1,00,000+ प्रति माह
अतिरिक्त लाभ सरकारी बंगला, गाड़ी, Pension, Medical, DA, TA

तैयारी रणनीति – UPSC Engineering Services Exam 2026

सिलेबस को समझें:
हर ब्रांच का सिलेबस UPSC Official Website पर उपलब्ध है।

Standard Books:

  • Civil: Strength of Materials – B.C. Punmia

  • Mechanical: Thermodynamics – P.K. Nag

  • Electrical: Network Theory – A. Chakrabarti

  • Electronics: Sedra & Smith

  • GS & Aptitude: Made Easy / Arihant

Study Tips:

  • रोजाना 6–8 घंटे नियमित अध्ययन

  • Previous Year Papers सॉल्व करें

  • Mock Tests और Revision Notes बनाएं

Self Study vs Coaching:

  • Self Study: लचीलापन और किफायती

  • Coaching: Structured Guidance और Competitive Environment

UPSC Engineering Services Exam 2026 – FAQs

Q. UPSC ESE क्या है?
यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके माध्यम से इंजीनियरों को Group A सरकारी अधिकारी बनाया जाता है।

Q. ESE और IES में क्या अंतर है?
दोनों एक ही परीक्षा हैं, केवल नाम अलग-अलग है।

Q. क्या Final Year Student आवेदन कर सकता है?
हाँ, यदि परीक्षा तक डिग्री पूरी हो जाए।

Q. कोचिंग जरूरी है?
नहीं, Self Study से भी सफलता संभव है।

Q. कितनी तैयारी पर्याप्त है?
लगभग 1.5–2 साल की निरंतर तैयारी पर्याप्त होती है।

निष्कर्ष – UPSC Engineering Services Exam 2026 सफलता की कुंजी

UPSC Engineering Services Exam 2026 न केवल एक प्रतिष्ठित करियर प्रदान करती है बल्कि जीवनभर का सम्मान भी देती है।

सफलता की तीन कुंजियाँ हैं:

  1.  सही योजना बनाये

  2. नियमित अध्ययन करे

  3. Mock Tests और Previous Papers का अभ्यास करे

अगर आप आज से तैयारी शुरू करते हैं, तो 2026 ESE में सफलता निश्चित है।

संबंधित लिंक:

  • UPSC आधिकारिक वेबसाइट (External)

  • UPSC ESE 2026 Notification PDF (Coming Soon)

  • Sarkari Naukri Portal – Engineering Jobs 2025 (Internal)

 

join our whatsapp channel for latest updates

Leave a Comment