Bihar Staff Selection Commission (BSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। BSSC Inter Level Recruitment 2025 के तहत हजारों पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) पास कर लिया है और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी करना चाहते हैं।
इस ब्लॉग में हम Bihar BSSC Inter Level Vacancy 2025, BSSC Inter Level Eligibility 2025, Syllabus, Exam Date, Application Fee, और Admit Card से लेकर Result तक की सभी जानकारी सरल हिंदी में आपको बताएँगे ।
Bihar Staff Selection Commission Inter Level Vacancy 2025
इस वर्ष BSSC Inter Level Vacancy 2025 के तहत कुल 23,175 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 12,199 पद घोषित हुए थे, लेकिन अब अन्य 10,976 पद जोड़े जा चुके हैं। ये पद बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, राजस्व कर्मचारी, टाइपिस्ट, पंचायत सचिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए जारी किया गया हैं।
महिला अभ्यर्थियों और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण भी लागू होगा।
Bihar SSC Inter Level Notification 2025
Bihar SSC Inter Level Notification 2025 आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है जैसे कि पदों की संख्या कितनी है , योग्यता क्या है , आवेदन तिथि कब तक है , परीक्षा पैटर्न कैसे है , और चयन प्रक्रिया भी बताया गया है ।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार सरकार के वेबसाइट से धिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी गलती या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन करने में कोई दिक्कत नहीं हो ।
BSSC Inter Level Online Form 2025
BSSC Inter Level Online Form 2025 भरने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार onlinebssc.com
पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और एक्स्ट्रा जानकारी भी ले सकते है
आवेदन प्रक्रिया: How to apply BSSC Inter Level Online Form
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं onlinebssc.com।
-
“BSSC Inter Level Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें।
-
सभी आवश्यक जानकारी भरें — नाम, पता, शिक्षा आदि।
-
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
सबमिट करने के बाद प्रिंट-आउट सुरक्षित रखें।
BSSC Inter Level Application Fee 2025
इस भर्ती के लिए Application शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य (UR) / OBC / EWS | ₹100/- |
| SC / ST / महिला / दिव्यांग | ₹25/- |
| अन्य राज्य के अभ्यर्थी | ₹100/- |
भुगतान Online माध्यम से किया जा सकता है — जैसे Net Banking, Debit card, या UPI
BSSC Inter Level Eligibility 2025
BSSC Inter Level 2025 का Eligibility कुछ इस प्रकार है
-
उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
-
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु:
-
सामान्य वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
-
OBC / EBC (पुरुष व महिला): 40 वर्ष
-
SC / ST (पुरुष व महिला): 42 वर्ष
-
यदि किसी पद के लिए कंप्यूटर या टाइपिंग योग्यता आवश्यक है, तो उम्मीदवार के पास वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए।
BSSC Inter Level Syllabus 2025
परीक्षा दो चरणों में होगी — Prelims और Mains।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
विषयवार अंक वितरण इस प्रकार है:
-
सामान्य अध्ययन (General Studies)
-
सामान्य विज्ञान एवं गणित
-
मानसिक योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य जानकारी
सभी प्रश्न Objective (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
BSSC Inter Level Exam Date 2025
BSSC Inter Level Exam Date 2025 अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में आयोजित किया जा सकता है
BSSC Inter Level Recruitment 2025 Exam की तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को BSSC Inter Level Admit Card 2025 जारी होने पर मिलेगी। इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
मुख्य परीक्षा (Mains)
मुख्य परीक्षा में 2 पेपर होंगे —
-
सामान्य हिंदी
-
सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, और लॉजिक
BSSC Inter Level Recruitment 2025 Syllables को ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि आप परीक्षा के सभी विषयों पर बेहतर तैयारी कर सकें।
BSSC Inter Level Admit Card 2025
BSSC Inter Level Admit Card 2025 परीक्षा से लगभग 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि व समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
परीक्षा संबंधी निर्देश
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकता है , इसलिए इसे समय पर डाउनलोड कर लेना होगा है।
Bihar SSC Inter Level Result 2025
परीक्षा पूरी होने के बाद BSSC Inter Level Recruitment 2025 आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी किया जाएगा — जिसमें उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ अंक दिखाया जायेगा । इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को:
-
bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
-
“BSSC Inter Level Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग-इन करें।
-
अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
-
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
-
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
-
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
last merit लिस्ट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।
निष्कर्ष
BSSC Inter Level Recruitment 2025 बिहार के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। Bihar BSSC Inter Level Vacancy 2025 में 23,000+ पदों की बड़ी संख्या ने प्रतियोगिता को और आकर्षक बना दिया है।
यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो BSSC Inter Level Online Form 2025 जल्द-से-जल्द भरें। सही रणनीति, सिलेबस की तैयारी और समय-सीमा का पालन आपको सफलता की ओर ले जा सकता है।
यह लेख आपको पूरी जानकारी देने के लिए बनाया गया है ताकि आप बिना किसी भ्रम के Bihar SSC Inter Level Notification 2025 के अनुसार आवेदन कर सकें।
1 thought on “Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में”